Saturday, November 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दीपावली पर उल्लुओं की तस्करी का खतरा, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Crime Patrol by Crime Patrol
November 7, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Owl
1
VIEWS

दीपावली का त्योहार रोशनी, उमंग और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है, लेकिन त्योहार के दौरान कुछ अंधविश्वासी मान्यताओं के चलते प्रकृति के एक महत्वपूर्ण जीव उल्लू की जान पर खतरा मंडराने लगता है। तंत्र-मंत्र और धन प्राप्ति के नाम पर उल्लू की बलि देने और उसकी तस्करी किए जाने की आशंका को देखते हुए वन विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उल्लू संरक्षित वन्यजीव है और उसका शिकार, अवैध व्यापार या उसे कैद करना कानूनन अपराध है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

दरअसल, दीपावली के आसपास हर साल उल्लुओं के शिकार और अवैध तस्करी की आशंका बढ़ जाती है। अंधविश्वास के चलते कुछ लोग यह मानते हैं कि तंत्र साधना और धन प्राप्ति के लिए उल्लू की बलि देना या उसका इस्तेमाल करना जरूरी है। हालांकि, जानकार ऐसी मान्यताओं को पूरी तरह निराधार बताते हैं। उनका कहना है कि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और इनके चलते एक बेजुबान वन्यजीव को नुकसान पहुंचाया जाता है।

वहीं, भारतीय धार्मिक और ज्योतिषीय परंपराओं में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है। स्थानीय ज्योतिषाचार्य कमलेश्वर तिवारी और सुनील पेन्युली के अनुसार, लोक मान्यताओं में दीपावली की रात उल्लू के दर्शन को शुभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उनका कहना है कि उल्लू को नुकसान पहुंचाना धार्मिक आस्था के भी विपरीत है। इस जीव की रक्षा करना ही प्रकृति और जीवों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-07-at-11.58.32-AM.mp4

कमलेश्वर तिवारी, ज्योतिषाचार्य

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-07-at-11.58.39-AM-2.mp4

 

इसे भी पढ़ें

Girdhari Lal Sahu

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, यूपी के झांसी से पकड़े जाने की खबर

November 7, 2026
employment

कूड़े के ढेर पर खिलाए फूल, अब मालाएं बेचकर स्वरोजगार की राह पर पौड़ी की महिलाएं

November 7, 2026
Roorkee

रुड़की के दीपावली बाजार में खूनी संघर्ष, युवक पर धारदार हथियार से हमला

November 7, 2026
Fire department

दीपावली पर आगजनी रोकने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, 41 संवेदनशील स्थानों पर तैनात होंगे पानी के टैंकर

November 7, 2026

सुनील पेन्युली, ज्योतिषाचार्य 

अंधविश्वास और वन्यजीवों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। कालसी की प्रभागीय वनाधिकारी संदीपा शर्मा ने बताया कि उल्लू वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है। इसका शिकार करना, घर में कैद रखना या किसी भी प्रकार का अवैध व्यापार करना गंभीर अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनजर जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी दल तैनात किए गए हैं। ये दल लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि उल्लुओं के शिकार और तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। वन विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं उल्लू के शिकार, अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो तत्काल विभाग या प्रशासन को सूचित करें।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-07-at-11.58.39-AM-1.mp4

संदीपा शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी 

प्रकृति में उल्लू की अहम भूमिका है। यह चूहों और अन्य छोटे जीवों की संख्या नियंत्रित कर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में अंधविश्वास के नाम पर इस जीव को नुकसान पहुंचाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। इस दीपावली लोगों से अपील है कि अंधविश्वास के अंधेरे को छोड़कर प्रकृति के इस अनमोल जीव की रक्षा का संकल्प लें।

Reported By: Praveen Bhardwaj

 

Previous Post

कूड़े के ढेर पर खिलाए फूल, अब मालाएं बेचकर स्वरोजगार की राह पर पौड़ी की महिलाएं

Next Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, यूपी के झांसी से पकड़े जाने की खबर

Next Post
Girdhari Lal Sahu

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, यूपी के झांसी से पकड़े जाने की खबर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Minister Ganesh Joshi

मंत्री गणेश जोशी ने त्रिवेणी घाट पर किया गंगा आरती में सहभाग

12 months ago
MLA

नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायक राम सिंह स्थानीय लोगों ने जोरदार किया स्वागत

8 months ago
Protest

रायवाला: विदेशी कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में प्रदर्शन

1 year ago
Uttarkashi

नववर्ष से पहले उत्तरकाशी में चरस तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, यूपी के झांसी से पकड़े जाने की खबर
  • दीपावली पर उल्लुओं की तस्करी का खतरा, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • कूड़े के ढेर पर खिलाए फूल, अब मालाएं बेचकर स्वरोजगार की राह पर पौड़ी की महिलाएं

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Girdhari Lal Sahu

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, यूपी के झांसी से पकड़े जाने की खबर

November 7, 2026
Owl

दीपावली पर उल्लुओं की तस्करी का खतरा, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

November 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol