
दीपावली के बाजार में मिट्टी के बर्तनों की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि बाजूहेड़ी निवासी एक युवक ने बेलड़ा निवासी अमन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दरअसल, दीपावली के त्योहार को लेकर रुड़की के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जगह-जगह दीपावली से संबंधित सामान की दुकानें सज गई हैं। प्रजापति समाज के लोग भी मिट्टी के दीये और अन्य बर्तन बेचने के लिए दुकानें लगा रहे हैं। इसी क्रम में रुड़की के बीटीगंज बाजार में मिट्टी के बर्तनों की दुकान लगाने को लेकर बाजूहेड़ी निवासी युवक और बेलड़ा निवासी अमन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपित युवक ने अमन के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दीपक (परिजन घायल युवक)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post