
रुड़की में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया , आग में झुलसकर मरने वाले युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मामा की मृतक के चाचा ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात पश्चिमी अंबर तालाब स्थित बीडी सिगरेट के गोदाम में आग लगने से कुणाल की मौत हो गई थी। गुरुवार को जब मृतक का अंतिम संस्कार चल रहा था, तब सहारनपुर से पहुंचे मामा सोनू चौहान और मृतक के चाचा नमन पुंडीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नमन ने चाकू निकालकर सोनू चौहान का गला बीच सड़क पर रेत दिया। आनन-फानन में घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक की माँ
शेखरचन्द सुयाल (एस पी देहात )
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post