
पछवादून में MDDA (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) की बुल्डोजर कार्रवाई लगातार जारी है। MDDA की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर 54 बीघा पर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया। दरअसल कुछ दिन पहले ही एमडीडीए की टीम को पछवादून क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी…
जिसके बाद MDDA की टीम ने सहसपुर के छरबा में लगभग 50 बीघा जमीन पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। वहीं विकासनगर के कैनाल रोड पहाड़ी गली के पास भी 4 बीघे में हो रही अवैध प्लाटिंग को टीम ने मौके पर ही जेसीबी मशीन के जरिए किए निर्माण कार्यों को तोड़ते हुए इस पूरी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
देखे वीडियो:
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post