भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का टिहरी जनपद में दो दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने संगठन सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
प्रवास के दौरान उन्होंने महिलाओं के कुटीर उद्योग, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों का निरीक्षण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की। रुचि भट्ट ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें
दो दिवसीय इस दौरे ने संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई प्रेरणा दी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post