
रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए अगस्त्यमुनि और जखोली ब्लॉक के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से देहरादून में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए अपने क्षेत्रों की समस्याएं और प्राथमिकताएं मंत्री के समक्ष रखीं।
विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने सभी जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास की प्रथम इकाई हैं, और केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य की पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए 193.84 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
मंत्री ने बताया कि यह राशि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने में खर्च की जाएगी। साथ ही उन्होंने पारदर्शिता के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post