देहरादून पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर , कोलागढ़ में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने सेवा भारती केंद्र की मेहनतकश महिलाओं और बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
सचिन गुप्ता ने कहा“आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी अंधेरा है”, हर घर में दीपावली की खुशियाँ पहुंचाना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से यह पहल की गई।
कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पटाखे, मिठाई और महिलाओं को बर्तनों के उपहार वितरित किए गए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post