
ऋषिकेश स्थित प्रसिद्ध क्रिस्टल वर्ल्ड वाटर पार्क और राजाजी नेशनल पार्क के अमात्रा रिजॉर्ट में उत्तराखंड की चर्चित नृत्यांगना सान्या सचदेवा और मेरठ के उद्योगपति उदित छाबड़ा का विवाह अत्यंत भव्यता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। तीन दिन तक चले इस विवाह समारोह में धर्म, संस्कृति, कला और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पंडित जगमोहन मिश्रा भानु द्वारा फेरे संपन्न कराए गए। विवाह में सान्या द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विवाह उपरांत क्रिस्टल वर्ल्ड में आयोजित रिसेप्शन में देशभर से आए प्रतिष्ठित अतिथियों, संत-महात्माओं, राजनेताओं, कलाकारों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

टी-सीरीज फेम गायक हनी सचदेवा, बंटी सचदेवा सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। सान्या के पारंपरिक लाल-सुनहरे ब्राइडल लहंगे और उदित की शाही क्रीम रंग की शेरवानी ने सभी का ध्यान खींचा। विवाह और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे यह शादी धार्मिक नगरी ऋषिकेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post