भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन में “स्थायी रोजगार सृजन – विकसित उत्तराखंड का आधार” विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में हुए समापन सत्र में कृषि एवं पशुपालन को रोजगार सृजन का मुख्य आधार बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी और पशुपालन को आत्मनिर्भरता से जोड़कर पलायन रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में राज्यभर से आए कृषक एवं उद्यमिता पाठ्यक्रम के छात्रों ने अनुभव साझा किए और स्वरोजगार से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की। संगोष्ठी का समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन के साथ हुआ।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post