
श्री शिव शक्ति मंदिर शास्त्री नगर सीमादवार देहरादून की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. वही आचार्य संतोष खंडूरी ने बताया कि अष्टमी तिथि 11 बजकर 49 मिनट पर लग चुकी है और रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ है ऐसे मे आज ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वही आचार्य खंडूरी ने कहा कि अष्टमी तिथि का समापन 15 अगस्त की रात 9 बजकर 37 मिनट पर होकर नवमी में प्रवेश होगा।
ऐसे में भगवान का जन्म अष्टमी तिथि में ही होता है, इसलिए कृष्ण जन्मोत्सव का यह महापर्व 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक ही मनाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि जो लोग 16 अगस्त को जन्माष्टमी मना रहे हैं, उनके अनुसार उस समय तक अष्टमी समाप्त होकर नवमी प्रारंभ हो चुकी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैष्णव परंपरा में साधु-संत भगवान के अवतरण काल को आधार मानते हैं, जबकि गृहस्थ जनों के लिए जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
आचार्य संतोष खंडूरी, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post