
“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून” ने उत्तराखंड की ऐतिहासिक रामलीला को पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम उठाते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर श्री गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में हनुमान ध्वजा स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया। गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य–यंत्र ढोल दमाऊ की थाप पर परिक्रमा, पूजा-अर्चना और हवन के साथ ध्वजा स्थापना सम्पन्न हुई।
समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि रामलीला की परंपरा के अनुरूप जन्माष्टमी से ही रिहर्सल प्रारंभ होती थी, इसलिए इस दिन ध्वजा स्थापना की गई। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेमदत्त ड्यून्डी के पौत्र दीपक ड्यून्डी व वरिष्ठ कलाकार बछेन्द्र पांडे भी उपस्थित रहे।

आगामी “भव्य रामलीला महोत्सव – 2025” का आयोजन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरु नानक मैदान में किया जाएगा। इसमें परंपरागत चौपाई, कथा और मंचन के साथ आधुनिक तकनीक का संगम होगा। विशेष आकर्षण के रूप में Laser & Sound Show, भव्य मेला और Digital Live Telecast भी आयोजित किया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post