Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

SIR अभियान: 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका, मतदाताओं से घबराने की नहीं अपील

Crime Patrol by Crime Patrol
July 30, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
SIR
14
VIEWS

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया लगातार जारी है। 14 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने के बाद अब 13 अगस्त तक दावे, आपत्तियां और नोटिसों के जवाब प्रस्तुत करने का अवसर मतदाताओं को दिया गया है। निर्वाचन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके नाम या विवरण में कोई त्रुटि है तो निर्धारित प्रपत्र भरकर समय रहते सुधार करा लें।

प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोग अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से ड्राफ्ट सूची प्राप्त कर उसमें अपना नाम जांच सकते हैं। यदि नाम सूची में नहीं है तो वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने का अनुरोध कर सकते हैं, जिसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है अथवा वे किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं, उनके लिए फॉर्म-8 की सुविधा उपलब्ध है। वहीं यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज है या उसे हटाने की आवश्यकता है, तो फॉर्म-7 भरकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और जिला प्रशासन के माध्यम से लगातार मतदाताओं तक पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिन करीब 19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और जिन लगभग 5 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें भी पूरा अवसर दिया जाएगा। बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपलब्ध रहेंगे, जहां मतदाता अपनी रिपोर्ट या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

उन्होंने कहा कि बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई की जाएगी। यदि किसी मामले में अतिरिक्त जांच की आवश्यकता होगी या बीएलओ की रिपोर्ट से संतुष्टि नहीं होगी, तो संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) स्वयं बूथ पर पहुंचकर सुनवाई करेंगे। इसके लिए स्पष्ट निर्देश सभी जिलों को जारी कर दिए गए हैं।

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता को अनावश्यक रूप से अपने बूथ से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और मतदाता हितैषी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-30-at-15.29.42.mp4

विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

आंदोलन का असर: समग्र शिक्षा के कर्मचारियों को नियमित पे-स्लिप जारी करने के आदेश

Next Post

नैनीताल माल रोड बनेगी ‘नो हॉर्न जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का जुर्माना

Next Post
Board

नैनीताल माल रोड बनेगी 'नो हॉर्न जोन', 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का जुर्माना

Weather

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kusum Kandwal

महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध: कुसुम कंडवाल

6 months ago
Crime Literature Festival

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का देहरादून में शुभारंभ

9 months ago
CM Dhami

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति से सराबोर रहा जनसमूह

1 year ago
AIIMS

एम्स में पर्यावरण-सचेत एनेस्थीसिया सीएमई

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol