
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासिंयों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अदम्य साहस, पराक्रम एवं देश की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति देने वाले तथा विषम परिस्थितियों में आम नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की अपील की है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post