Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री के ‘कमिटमेंट’ के बाद धरना खत्म, गणेश गोदियाल बोले- “सरकार हुई चित!”

स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी इस मुद्दे को संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी पहले से ही बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Protest
8
VIEWS

उत्तराखण्ड में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती को अंतिम बार वर्षवार (Year-wise) आधार पर पूरा किया जाए, ताकि वर्षों से चयन से वंचित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

इस संबंध में नर्सिंग एकता मंच उत्तराखण्ड ने स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा है। वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय ने भी शासन से इस मामले में निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
Accident

रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

September 30, 2026
BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के कारण कई बैचों के अभ्यर्थी चयन से बाहर रह गए हैं। मंच का दावा है कि पूर्व में 3000 पदों पर हुई भर्ती में कुछ बैचों के अभ्यर्थियों का चयन वर्षवार प्रणाली के तहत हो गया, जबकि समान योग्यता रखने वाले हजारों उम्मीदवार आज भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वरिष्ठ बैचों और कनिष्ठ बैचों को अवसर मिल गया, लेकिन बीच के तीन से चार बैच पूरी तरह उपेक्षित रह गए। उनका आरोप है कि पूर्व भर्ती में रिक्त रह गए पदों, फर्जी प्रमाणपत्रों के कारण निरस्त चयन और डुप्लीकेट आवेदनों से खाली हुई सीटों पर भी पात्र उम्मीदवारों को मौका नहीं दिया गया।

नर्सिंग एकता मंच ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को अंतिम बार वर्षवार आधार पर पूरा करने की है। दूसरी मांग भविष्य की भर्ती में न्यूनतम दो वर्ष का क्लीनिकल अनुभव अनिवार्य करने की है, जबकि तीसरी मांग चयन प्रक्रिया में सख्त अनुशासनात्मक प्रावधान जोड़ने की है, ताकि मरीजों के जीवन से जुड़ी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

महानिदेशालय की ओर से शासन को भेजे गए पत्र में उत्तराखण्ड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा नियमावली 2015, 2020 और 2022 के संशोधनों का भी उल्लेख किया गया है। पत्र में बताया गया कि वर्ष 2015 में भर्ती प्रक्रिया डिप्लोमा और डिग्री परीक्षा के अंकों के आधार पर होती थी, जबकि 2020 में संशोधन कर लिखित परीक्षा लागू की गई। वर्ष 2022 में चयन वर्ष 2022-23 के लिए विशेष रूप से वर्षवार चयन प्रणाली लागू की गई थी, जो बाद में समाप्त मानी गई।

अब नर्सिंग एकता मंच इसी व्यवस्था को अंतिम बार लागू करने की मांग कर रहा है। महानिदेशक सुनीता टम्टा ने शासन से इस विषय पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

इधर भर्ती प्रक्रिया में देरी और अनिश्चितता को लेकर बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द फैसला नहीं लेती तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी इस मुद्दे को संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी पहले से ही बड़ी चुनौती बनी हुई है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-13-at-16.20.50.mp4

नवल पुंडीर,अध्यक्ष नर्सिंग एकता मंच  

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-13-at-16.20.53.mp4

ज्योति रौतेला
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-13-at-16.20.53-1.mp4

गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष 

Reported By: Shiv Narayan
Previous Post

एम्स ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट नर्सिंग अधिकारियों को सम्मान

Next Post

नगर आयुक्त ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Next Post
inspected

नगर आयुक्त ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Police

बसंत विहार पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

देहरादून: होली के बहाने युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

7 months ago
Meeting

प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने की विकास कार्यों और आपदा तैयारियों की समीक्षा

3 months ago
एम्स ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह 2025, नुक्कड़ नाटक व वर्कशॉप के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश

एम्स ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह 2025, नुक्कड़ नाटक व वर्कशॉप के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश

10 months ago
Haridwar

हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी पार्क का निरीक्षण और वेंडिंग जोन सुधार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस
  • झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol