देहरादून के थाना बसंत विहार पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को मधु अरोड़ा निवासी हिमगिरि अपार्टमेंट, वसंत विहार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात बाइक सवार उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गया। मामले में थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों का सत्यापन किया। जांच के दौरान 13 मई 2026 को मलिक चौक के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की हीरो होंडा शाइन मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नजर हसन निवासी शिवलोक कॉलोनी, चकशाह नगर, देहरादून के रूप में हुई।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बल्लीवाला चौक विवेक विहार क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई चेन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
Reported By: Praveenm Bhardwaj












Discussion about this post