
देश में बढ़ते राजनीतिक उन्माद और सामाजिक विभाजन के बीच राजधानी देहरादून से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सोशल एक्टिविस्ट स्वाति नेगी ने सोशल मीडिया पर राज्य में बिगड़ते सांप्रदायिक माहौल को लेकर पोस्ट की थी, जिस पर आपत्ति जताते हुए उनसे पोस्ट हटाने को कहा गया।
स्वाति नेगी का कहना है कि वह लंबे समय से समाज में फैल रही द्वेष की भावना और समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिशों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित होती जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमे निराधार हैं और यह कार्रवाई असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास है।
इसे भी पढ़ें
स्वाति नेगी, सोशल एक्टिवस्ट
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post