मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में 26 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ विकासखंड पौड़ी के वजली गांव से किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वजली गांव के समीप सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उपस्थितों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी।

स्वाति एस भदौरिया जिलाधिकारी पौड़ी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post