देहरादून में नववर्ष के अवसर पर 30 व 31 दिसंबर को देहरादून शहर एवं मसूरी जाने वाले पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान एवं एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश व सहारनपुर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए अलग–अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, वहीं दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक प्लान भी लागू रहेगा।
मसूरी क्षेत्र में कुल उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 70 प्रतिशत भरने पर प्लान–B और पार्किंग फुल होने की स्थिति में प्लान–C लागू किया जाएगा, जिसके तहत पर्यटकों को किंग क्रेग व गज्जी बैंड से लोकल टैक्सी व शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
देहरादून शहर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मॉल, होटल, बार, पार्टी स्थलों व प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग व ओवर स्पीडिंग पर सख्ती के लिए 22 प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग टीमें लगाई गई हैं।
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post