देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 17 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण के महत्व, उद्देश्य और भविष्य में कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
एसएसपी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से और बारीकियों के साथ सीखने पर जोर दिया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 की महत्ता एवं उसकी कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारी अनिवार्य रूप से दी..
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post