
हल्द्वानी में आवारा कुत्तों का आतंक हल्द्वानी के माली बमोरी इलाके में आवारा कुत्ते ने 15 से अधिक लोगो को काट लिया है, हालांकि सभी ने अस्पतालों से एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवा लिए हैं, आवारा कुत्तों के काटने की जो तस्वीर सामने आयी हैं बेहद खौफनाक हैँ, इन घटनाओं से लोगो में दहशत का महल है..

इन सभी घटनाओं का वीडियो भी वायरल हुआ तो नगर निगम की टीम हरकत में आयी लेकिन हमलावर खुंखार कुत्ते नही मिले, नगर आयुक्त का कहना है की हमलावर कुत्तों को पकड़ने का प्रयास जारी है, कुत्तों के आतंक को देखते हुए नगर निगम ने अब तक 4500 से अधिक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया है जबकि 20000 से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है, कुत्तों का आतंक हल्द्वानी के पॉलिशीट, मल्ली बमोरी इलाके में सबसे ज्यादा है,
पारितोष वर्मा, नगर आयुक्त हल्द्वानी नगर निगम
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post