जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस, वन और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से संदिग्ध स्थलों पर नियमित अभियान चलाने को कहा। अवैध भांग और अफीम की खेती की पहचान कर उसे तत्काल नष्ट करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने और बिना पर्चे प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post