
बलुवाकोट थाना क्षेत्र के ढूंगातोली से लापता हुए मुनस्यारी निवासी प्रदीप दरियाल का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय वासियों और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने पुलिस की खोजबीन पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से एस.आई.टी. गठित कर मामले की त्वरित जांच कराने की मांग की है।
जगत मर्तोलिया ने कहा कि पुलिस केवल वी.आई.पी. परिवारों के लिए काम करती दिख रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को हल्द्वानी से धारचूला जा रहे प्रदीप का वाहन ढूंगातोली के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला था, जबकि उनका मोबाइल नेपाल के किसी स्थान पर लोकेशन दिखा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 26 अक्टूबर तक इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो 27 अक्टूबर को शास्त्री चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मर्तोलिया ने कहा कि इस मामले में पुलिस पर विश्वास अब संभव नहीं है और प्रदेश सरकार को तुरंत एस.आई.टी. द्वारा जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post