देहरादून में 16 सितम्बर 2025 को DIT कॉलेज के पास ग्रीन वैली PG की दीवार गिरने से 20 वर्षीय छात्र कैफ पुत्र अफजाल बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुँची।
जाँच में पाया गया कि छात्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर जिला पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया। मृतक मूल रूप से ग्राम सरावनी बाबूगढ़, हापुड़ छावनी का निवासी था और ग्रीन वैली कॉलोनी में रह रहा था।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post