Sunday, August 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत में 1001 विद्यार्थियों को डिग्रियां

समारोह में 31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, दो छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

Crime Patrol by Crime Patrol
February 14, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
convocation
1
VIEWS

जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा का प्रारंभ है। उन्होंने युवाओं से अपनी शिक्षा का उपयोग मानवता, गरीबों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करने का आह्वान किया। अमृतकाल के अगले 25 वर्षों को विकसित भारत के निर्माण का निर्णायक समय बताते हुए उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का कर्ताधर्ता बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों—आयुष्मान भारत योजना, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी और टीबी उन्मूलन जैसे प्रयासों—का उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें

IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

August 15, 2026
rally

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

August 15, 2026
Independence Day

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

August 15, 2026

convocation

मुख्यमंत्री धामी ने डिग्री प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, टेलीमेडिसिन, रिवर्स पलायन, कनेक्टिविटी और पर्यटन विकास जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति का उल्लेख किया और छात्रों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे सुधारों की सराहना की। संस्थान के अध्यक्ष विजय धस्माना ने शिक्षा को आत्मज्ञान और समाज सेवा का माध्यम बताया।

समारोह में 31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, दो छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया गया। विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त होने के कारण CDOE के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम यूजीसी से मान्यता प्राप्त हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की गई।

Reported By: Praveen Bhardwaj
Previous Post

देहरादून के नए एसएसपी ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर फोकस

Next Post

ऋषिकेश के उप निबंधक निलंबित, रजिस्ट्रार कार्यालय में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

Next Post
DM

ऋषिकेश के उप निबंधक निलंबित, रजिस्ट्रार कार्यालय में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

Exhibition

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doiwala

डोईवाला: गडूल के लोगों को मिल सकेगी जंगली जानवरों से निज़ात

4 months ago
Jan Sangrsh Morcha

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले के मास्टरमाइंड पर कार्रवाई की मांग

12 months ago
Rekha Arya

211 चयनित एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार योजना की धनराशि: रेखा आर्या

2 months ago
Congress

हरिद्वार: दिनदहाड़े लूट प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं
  • ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

August 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol