हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी), जौलीग्रांट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस 13 नवंबर 2025 को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि होंगे।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि समारोह को विशेष रूप से भव्य रूप में आयोजित करने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर ‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार 2025’ से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले पाँच दशकों से निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजनों और वंचित वर्गों की सेवा में समर्पित है। पुरस्कार के रूप में संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये नगद राशि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में संस्थान के चयनित कर्मचारियों को ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वामी राम के अनुयायी और श्रद्धालु भाग लेंगे, जो मानवता, सेवा और आध्यात्मिकता के उनके संदेश को स्मरण करेंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post