
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
डॉ. बंसल ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ‘वंदे मातरम् @150’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ 7 नवंबर से किया जा रहा है, जो एक वर्ष तक चलेगा।
उन्होंने राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और इसे स्वर देने वाले रवींद्रनाथ टैगोर को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान “वंदे मातरम्” क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का मंत्र बना।
डॉ. बंसल ने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि वे 7 नवंबर से शुरू हो रहे वंदे मातरम् गायन कार्यक्रमों में सहभागिता कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के प्रति समर्पण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह अमर गीत सदैव देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करता रहेगा।
राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post