देहरादून के आईआरडीटी सभागार में राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली’ एवं ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री’ पुरस्कार वितरण समारोह-2024-25 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और राजपुर विधायक खजानदास शामिल हुए।मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार उन महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की हो। इस वर्ष 13 जनपदों की 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
खेल, सामाजिक कार्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं को 51 हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश की मातृशक्ति के साहस, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है।
पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड
रेखा आर्य , महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा
पुरस्कृत किए गए स्थानीय लोग
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post