परमार्थ निकेतन दैवीय सम्पद मंडल में संत परंपरा के प्रतीक पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी असंगानन्द जी महाराज का 91वां अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही यज्ञ, गंगा आरती, भजन-संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि स्वामी असंगानन्द जी का जीवन सेवा, साधना और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। वे भारत की संत परंपरा और समाज के उत्थान के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं।
इस अवसर पर विशेष यज्ञ में पूज्य स्वामी जी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए आहुतियां अर्पित की गईं। परमार्थ निकेतन परिवार ने इस दिन को “आध्यात्मिक समर्पण दिवस” के रूप में मनाया।
आश्रम में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों संतों, साधकों और निराश्रितों को भोजन कराया गया तथा 90 पौधों का रोपण किया गया। परमार्थ विद्या मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी जी को शुभकामनाएं अर्पित कीं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post