भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि धामी सरकार में डबल इंजन की सरकार ने राज्य विकास में ऐतिहासिक गति दिखाई है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड न केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है, बल्कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल एवं ऊर्जा परियोजनाओं में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विनोद चमोली ने केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान, चार धाम रोपवे परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और लंबित बांध परियोजनाओं में हुई प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने यातायात सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की साझा पहल से खनन क्षेत्र में सुधार हुआ, SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में राज्य ने पहला स्थान हासिल किया और मत्स्य पालन एवं पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिले।
विनोद चमोली ने युवाओं के लिए कठोर नकल निरोधक कानून, रोजगार सृजन, धर्मांतरण व दंगारोधी कानून, अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार रोधी नीति का भी उल्लेख किया। मातृशक्ति और राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण देकर सम्मान और सशक्तिकरण भी प्रदान किया गया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास का लेखा-जोखा सभी सांगठनिक जनपद केंद्रों में मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post