चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटा है। डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा और उनकी सुविधा सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में धनाभाव बाधा नहीं बनेगा, विभाग अपनी आवश्यकता बताएं, जिला प्रशासन गेप फंडिंग सुनिश्चित करेगा।
ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में 20 काउंटरों पर 24 घंटे पंजीकरण सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही मोबाइल टीमें भी तैनात की जाएंगी। होटल, धर्मशाला और आश्रमों के दूरभाष नंबरों के साथ कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। यात्री सुविधा केंद्रों को सुसज्जित करने, शटल सेवा संचालित करने और होल्डिंग एरिया में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल सुविधाओं पर विशेष फोकस रखते हुए टेस्टिंग किट, एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। यात्रा वाहनों की फिटनेस अनिवार्य होगी तथा ग्रीन कार्ड व्यवस्था के साथ परिवहन विभाग पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराएगा।
डीएम ने 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए नोडल और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा सुनिश्चित करना है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post