
देहरादून सिटीजन फोरम की ओर से दून लाइब्रेरी में शहर की समस्याओं को लेकर टाउनहॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन सहित सात विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जहां जनता ने सड़क जाम, अतिक्रमण, पार्किंग, ट्रैफिक और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। कई सवाल तीखे रहे, जिनसे अधिकारी असहज भी हुए, वहीं नागरिकों ने व्यवस्था सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
फोरम के सदस्यों ने पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों और अभियानों की जानकारी दी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं और प्रयासों की जानकारी देते हुए नागरिकों से मिले सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तृत नागरिक मांग पत्र अधिकारियों को सौंपे गए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post