
उत्तराखंड में ग्रामीण कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 1860 से अधिक सड़कों और 195 से ज्यादा पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
हर गांव को सड़क से जोड़ने पर जोर
हनी पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के लक्ष्य को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी जो गांव संपर्क मार्ग से छूटे हुए हैं, वहां भी सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण बड़ी चुनौती
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क और पुलों का निर्माण चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बावजूद सरकार की ओर से लगातार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क और पुलों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिल रही है। उनके मुताबिक सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।
हनी पाठक , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post