देहरादून के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को गैस एजेंसियों की बैठक में घरेलू एलपीजी वितरण को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैस बुकिंग को अनिवार्य किया जाए और सभी सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी, अवैध भंडारण या घरेलू सिलेंडरों का वाणिज्यिक दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखें और नेटवर्क समस्या वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post