किच्छा नगर स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को अब जल्द ही नया भवन मिलने जा रहा है। उत्तराखंड सरकार द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में आज विधायक ने स्कूल पहुंचकर नई बिल्डिंग का विधिवत भूमि पूजन किया।
गौर तलब है कि किच्छा के अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती संख्या के कारण विद्यालय में कक्षाओं की भारी कमी महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दी है। इससे पहले भी विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा चुका है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि नए भवन के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्षाएं उपलब्ध होंगी।
तिलक राज बेहड़, विधायक किच्छा
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post