
विशेष सत्र के तीसरे दिन सभी 70 विधायकों की तरफ से सुझावों का दौर लगातार जारी रहा जिसके बीच भाजपा से विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि हमने विकासनगर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच यमुना नदी के ऊपर 45 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़ा पुल बनाया है लेकिन हिमाचल प्रदेश की तरफ से 250 मीटर की एप्रोच रोड बनाने के काम को लगभग डेढ़ साल से लटका रखा है जिसे पूरा करने के लिए सदन में मांग रखी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां पर मौजूद उप जिला अस्पताल को विकसित करने के अलावा डाकपत्थर में स्पोर्ट्स एकेडमी बनाए जाने के लिए भी सुझाव दिया गया है।
मुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगर देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post