काशीपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की कृषि संबंधी स्थिति और चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और डीबीटी, जैविक खेती व मृदा परीक्षण आधारित संस्तुतियों से 2017-18 से अब तक 1.10 लाख मीट्रिक टन उर्वरक खपत में कमी आई है।
दैवीय आपदा से औद्यानिकी फसलों के 11,251 हेक्टेयर क्षेत्र को ₹1,256.32 लाख की, जबकि कृषि भूमि को हुए नुकसान से ₹500 लाख की हानि का आकलन किया गया है। विकसित भारत संकल्प अभियान 2025 के तहत 670 न्याय पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 94,539 किसानों समेत वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री ने बैठक में राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post