पीआरडी जवानों के लिए एक अच्छी खबर है दअरसल धामी सरकार ने अब बीमार होने पर यदि पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। सचिवालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि पीआरडी जवान यदि बीमार है और अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। देहरादून में विभागीय बैठक में कैबिनेट मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा करने और बीमार होने की दशा में मानदेय नियमित रूप से देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post