विकासनगर कुल्हाल: 02 सितंबर को अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात को मेरा ट्रेक्टर सं0 UK16G0203 महिन्द्रा 605 DI अर्जुन , रंग लाल प्लॉट में खडा किया था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल अज्ञात चोरों के विरुद्ध मु0अ0सं0 250/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को खगालना शूरू किया। जानकारियां एकत्रित की। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।करीब 2.20 रात कुल्हाल पावर हाउस के पास से चोरी के ट्रेक्टर सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post