डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में नारद उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलकनंदा तट पर स्थित पवित्र नारद शिला का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से धाम का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्सव में भाग लिया।
Repored By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post