
पर्यटन विभाग के तत्वावधान में रविवार को मनेरा स्थित एक्सपीडिशन हॉस्टल में 10 दिवसीय निशुल्क एडवेंचर फाउंडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं जिन्हें बेसिक, एडवांस और मेथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु 50 ऑनलाइन और 300 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रतिभागियों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, माउंटेनियरिंग, उपकरण संचालन के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा और अग्नि सुरक्षा की भी व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार और पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराएंगे। निकट भविष्य में मोरी क्षेत्र के खरसाड़ी स्थित एक्सपीडिशन हॉस्टल में भी इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Reported By: Gopal Nautiyal















Discussion about this post