दून पुलिस ने पैरोल जंप कर वर्षों से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी व आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल गए थे और कोविड-19 के दौरान 90 दिन की अंतरिम पैरोल पर रिहा हुए थे, लेकिन पैरोल समाप्त होने के बाद जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गए।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से ऐराज, कैंट पुलिस ने सहारनपुर से अरविंद कुमार तथा कोतवाली नगर पुलिस ने देहरादून से सुमित देवली को गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post