देहरादून में शराब के नशे में सरेराह हुड़दंग करते 3 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। घटना बीते बुधवार की है।
दून पुलिस ने आराघर क्षेत्र में शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया। सूचना मिलते ही चौकी आराघर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अमित, मोनू व मोहित जो हरियाणा के रहने वाले हैं उनको क़ाबू कर थाने ले गई।
एसएसपी के निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post