Monday, November 23, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दून विश्वविद्यालय में सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Crime Patrol by Crime Patrol
November 23, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
students
1
VIEWS

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में नवीकरणीय ऊर्जा की उभरती तकनीकों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर सेल एवं हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 32 विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम का आयोजन एनसीएसटीसी द्वारा वित्तपोषित परियोजना ‘क्लासरूम टू कम्युनिटी- अभ्यास के माध्यम से सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण’ के तहत किया गया। इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के साथ शोधार्थी भी शामिल हुए। प्रतिभागियों में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों, डीबीएस पीजी कॉलेज और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे।

इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय एनसीएसटीसी के सहयोग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीएसटीसी की स्थापना वर्ष 1982 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत की गई थी। इसका उद्देश्य आमजन तक वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और देशभर में विज्ञान संचार से जुड़े प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी (यूएनएएम) के रसायन विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर रोनन ले लागडेक ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीकरणीय ऊर्जा की आधुनिक तकनीकों, विशेषकर सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन का व्यावहारिक अनुभव देना है। उन्होंने वैज्ञानिक जागरूकता, STEM शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने के साथ कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक तकनीकी अनुप्रयोगों से जोड़ने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें

CM

हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 23, 2026
Dehradun

देहरादून: साहित्य अकादमी और लेखक गाँव के बीच जल्द होगा एमओयू, साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

November 23, 2026
Meeting

श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन केंद्र के रूप में होंगे विकसित

November 23, 2026
Meeting

रामनगर: बैठक से नदारद रहे वन विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य नाराज

November 23, 2026

तकनीकी सत्र में सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी), देहरादून के प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं सरफेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश खत्री ने व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबंधित तकनीकों की जानकारी दी। इसके बाद आयोजित व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्रों में विद्यार्थियों को सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन की कार्यप्रणाली समझने तथा इनके तकनीकी अनुप्रयोगों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम दून विश्वविद्यालय की व्यापक परियोजना ‘क्लासरूम टू कम्युनिटी: संवाद, संयोजन और अभ्यास के माध्यम से उत्तराखंड में नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के लिए उन्नत तकनीकें और शिक्षा’ का हिस्सा है। इस परियोजना का उद्देश्य अनुभव आधारित शिक्षण के जरिए STEM शिक्षा को मजबूत करना, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Jaunsar Babar

जौनसार बाबर की लाइफ लाइन कहा जाने वाला मुख्य मार्ग बंद

1 year ago
Kotdwar

कोटद्वार में विशेष बच्चों हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित

12 months ago
Police

फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का बड़ा शिकंजा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

5 months ago
election

उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद चुनाव में डॉ. दीप्ति अरोड़ा की शानदार जीत, शीर्ष चार प्रत्याशी निर्वाचित

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दून विश्वविद्यालय में सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
  • हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • देहरादून: साहित्य अकादमी और लेखक गाँव के बीच जल्द होगा एमओयू, साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

students

दून विश्वविद्यालय में सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

November 23, 2026
CM

हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 23, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol