Monday, November 23, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन केंद्र के रूप में होंगे विकसित

Crime Patrol by Crime Patrol
November 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

श्रीनगर। पौड़ी जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की पौराणिक और धार्मिक विरासत को पर्यटन एवं तीर्थाटन के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। थलीसैण विकासखंड स्थित श्रृंग ऋषि आश्रम का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जबकि पैठाणी क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक झील ताराकुंड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए वन एवं पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार करेंगे।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के विकास और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर वन एवं पर्यटन विभाग तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें

students

दून विश्वविद्यालय में सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

November 23, 2026
CM

हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 23, 2026
Dehradun

देहरादून: साहित्य अकादमी और लेखक गाँव के बीच जल्द होगा एमओयू, साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

November 23, 2026
Meeting

रामनगर: बैठक से नदारद रहे वन विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य नाराज

November 23, 2026

डॉ. रावत ने कहा कि श्रृंग ऋषि आश्रम का धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इसे भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण, श्रृंग ऋषि की विशाल प्रतिमा स्थापित करने और आश्रम तक पहुंचने वाले करीब 12 किलोमीटर लंबे दुर्गम पैदल मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

वहीं, पैठाणी स्थित ताराकुंड के विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को प्राकृतिक झील के संरक्षण के साथ मां तारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करते समय प्राकृतिक पर्यावरण और धार्मिक आस्था के संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड उत्तराखंड की समृद्ध पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इनका संरक्षण धार्मिक महत्व के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी सहायक होगा। दोनों स्थल वन क्षेत्र में स्थित हैं, इसलिए वन एवं पर्यटन विभाग आपसी समन्वय से विकास की व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करेंगे।

इसके अलावा डॉ. रावत ने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों राहु मंदिर, बिनसर महादेव, कमलेश्वर मंदिर और देवलगढ़ को एक सुव्यवस्थित पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

बैठक में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल डॉ. धीरज पाण्डेय सहित पर्यटन विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अशोक जोशी और डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

रामनगर: बैठक से नदारद रहे वन विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य नाराज

Next Post

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हासिल किया CMMI लेवल-5, बना देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक

Next Post
Union Bank

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हासिल किया CMMI लेवल-5, बना देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक

Dehradun

देहरादून: साहित्य अकादमी और लेखक गाँव के बीच जल्द होगा एमओयू, साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

12 months ago
Vimarsh

टीएचडीसी में ‘विमर्श 2026’ का आगाज, नए श्रम कोड की तैयारियों पर होगा मंथन

3 weeks ago
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी आपदा राहत हेतु अपना एक माह का वेतन देंगे

1 year ago
Congress

कांग्रेस ने आपदा राशि बढ़ाने को लेकर डीएम के माध्यम प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दून विश्वविद्यालय में सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
  • हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • देहरादून: साहित्य अकादमी और लेखक गाँव के बीच जल्द होगा एमओयू, साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

students

दून विश्वविद्यालय में सोलर सेल और हाइड्रोजन उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

November 23, 2026
CM

हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सीएम धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 23, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol