देहरादून में आज कांग्रेस ने प्रदेश में हाल ही की आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथौरागढ़ की आपदाओं का जिक्र किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, सोनिया आनंद, दिनेश कौशल, हरेंद्र बेदी और अनुज दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post