Thursday, October 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, 15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

Crime Patrol by Crime Patrol
October 22, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भारत सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर प्रदेश में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आयोजन स्थल का चयन बाद में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी की जाएं और जनजातीय समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में महान क्रांतिकारी एवं जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। इसका उद्देश्य जनजातीय नायकों के योगदान, विरासत और संस्कृति को सम्मान देना तथा उनके ऐतिहासिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मंत्री ने बताया कि 1 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, मंत्रालय की ओर से किए गए सुधारों, जनजातीय विरासत और महान जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जनजातीय कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत और शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

कार्यक्रमों के तहत चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, निबंध और लघु लेख प्रतियोगिताओं के साथ फोटोग्राफी, क्विज और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा पारंपरिक कला एवं शिल्प प्रदर्शन, जनजातीय उपलब्धियों का सम्मान, सामुदायिक जनसंपर्क कार्यक्रम और पुष्पांजलि समारोह जैसे आयोजन भी प्रस्तावित हैं।

इसे भी पढ़ें

Chardham

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: सीएम धामी

October 22, 2026
Arrest

बनबसा में 7.38 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

October 22, 2026
Dehradun

गंगोत्री विहार में 2.04 करोड़ की लागत से बनेगा नलकूप, जल संकट से मिलेगी राहत

October 22, 2026
Arrest

देहरादून: रायपुर में 8.50 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

October 22, 2026

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और उपलब्धियों को व्यापक पहचान दिलाई जाए। साथ ही, जनजातीय समाज तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

गंगोत्री विहार में 2.04 करोड़ की लागत से बनेगा नलकूप, जल संकट से मिलेगी राहत

Next Post

बनबसा में 7.38 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

Next Post
Arrest

बनबसा में 7.38 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

Chardham

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: सीएम धामी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

IG Rajiv Swarup

अंकिता मामले में पुलिस कार्रवाई पर आईजी राजीव स्वरूप का बयान

9 months ago
Consumer Awareness

देहरादून में ‘कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा’ से उपभोक्ताओं को किया जागरूक

8 months ago
Meeting

देहरादून दौरे पर प्रभारी कुमारी शैलजा, कांग्रेस की अहम बैठक आज

6 months ago
CM Dhami

खटीमा में बच्चों ने मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बोले- ‘हैप्पी बर्थडे मामा जी’

1 month ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: सीएम धामी
  • बनबसा में 7.38 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, 15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Chardham

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: सीएम धामी

October 22, 2026
Arrest

बनबसा में 7.38 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

October 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol