सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर भाऊवाला स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में 10 महार रेजिमेंट के वीर शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अतुलनीय बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित किया गया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पदक प्रदान किए गए।
मंत्री जोशी ने कहा कि 17 वर्ष की आयु में 1971 के युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद गौड़ का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार शहीदों के परिजनों को सम्मान, रोजगार और बढ़ी हुई सम्मान राशि जैसी कई सुविधाएँ प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि शहीदों की जयंती-पुण्यतिथि को अधिक भव्यता से आयोजित किया जाए और जनसहभागिता बढ़े। जोशी ने बताया कि देहरादून में बन रहा भव्य सैन्यधाम अंतिम चरण में है और जल्द लोकार्पित होगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post