इसे भी पढ़ें
डामटा के पास यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक नेक्सोन कार (UK07HA3697) अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के अनुसार कार डूईंक गांव से बाजार की ओर आ रही थी, तभी डामटा से पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की पहचान तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश खत्री और अजय (26) पुत्र निजाम सिंह, निवासी डूईंक डामटा नौगांव के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम द्वारा शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
Reported By: Gopal nautiyal














Discussion about this post