मिजोरम सरकार के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने उत्तराखण्ड से संबद्ध ULMMC द्वारा मिजोरम में पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) अभ्यास संचालित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार ULMMC के सात नामित विशेषज्ञ इस महत्वपूर्ण अभ्यास को संचालित करेंगे।
अभ्यास के लिए विशेषज्ञों को कुल 5.25 लाख रुपये मानदेय स्वीकृत किया गया है, जबकि ULMMC को 5.00 लाख रुपये संस्थागत शुल्क के रूप में दिए जाएंगे। इस प्रकार पूरे कार्यक्रम पर 10.25 लाख रुपये का व्यय प्रस्तावित है। विशेषज्ञों की यात्रा, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का खर्च मिजोरम का आपदा प्रबंधन विभाग वहन करेगा।
यह स्वीकृति 5 फरवरी 2026 को विभागीय मंत्री की अनुमति के आधार पर जारी की गई है। अधिकारियों के अनुसार PDNA अभ्यास आपदा के बाद क्षति आकलन, पुनर्वास योजना निर्माण तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे राज्यों के बीच आपदा प्रबंधन के अनुभव साझा करने और संस्थागत क्षमता सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी।
विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन उत्तराखण्ड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post