
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इस मौके पर राजधानी देहरादून में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के साथ ही राज्य की मूल पहचान, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड लगातार प्रगति कर रहा है। सरकार का विशेष ध्यान पलायन की समस्या को कम करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के संकल्प को दोहराने का दिन भी है। सरकार विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
खजान दास कैबिनेट मंत्री
आंदोलनकारी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post